UPTak Baithak Logo

गोंडा: शौच करने गई नाबालिग को घसीटकर खेत में ले गए और किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र में शौच के लिए घर से निकली एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र में शौच के लिए घर से निकली एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार मामले में किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.