लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद: ‘मैंने पत्नी की हत्या कर दी, चलिए लाश के पास लेकर चलता हूं’, शक में ले ली जान!

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आपको बता दें कि गाजियाबाद के एसएसपी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आपको बता दें कि गाजियाबाद के एसएसपी दफ्तर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने वहां पहुंचकर कथित तौर पर कहा कि ‘मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, चलिए आपको लाश के पास ले चलता हूं.’ इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और जब पुलिस उसकी बताई जगह पर पहुंची, तो वहां पर वाकई महिला की लाश पड़ी हुई थी. बता दें कि यह मामला गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके का है. पुलिस ने आरोपी पति सद्दाम को हिरासत में ले लिया है. आरोप है कि सद्दाम अपनी पत्नी पर शक किया करता था, जिसके चलते उसने हत्या करने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है.