माफिया अतीक के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें! उमर-अली समेत 4 पर रंगदारी मामले में चार्जशीट दाखिल
Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों पर पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कस दिया है.आपको बता दें कि पुलिस ने अपहरण,…
ADVERTISEMENT

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों पर पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कस दिया है.आपको बता दें कि पुलिस ने अपहरण, रंगदारी की वसूली के मामले में अतीक के बड़े बेटे उमर और दूसरे बेटे अली के साथ अन्य चार पर चार्जशीट दाखिल कर दी है. 26 अप्रैल को ये मुकदमा अतीक के करीबी रहे बिल्डर मोहम्मद मुश्लिम ने खुल्दाबाद थाने में दर्ज कराया था. पुलिस की विवेचना में चारों पर लगे आरोप सही पाए गए. इसके बाद इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई. बिल्डर ने अपनी पैतृक जमीन न देने पर उसे अगवा कर उसे चकिया के कार्यालय में पिटाई करने का आरोप लगाया था. आरोप है कि उसे उमर, अली, असाद कालिया, अजय, एहतेशाम और नुशरत ने गाड़ी से घसीट कर अगवा कर लिया और चकिया इलाके के ऑफिस में ले जाकर उसकी पिटाई की. इस दौरान जमीन देने के लिए धमकाते हुए उससे कहा गया कि अगर जमीन नहीं मिली तो जान से मार दिया जाएगा.