लेटेस्ट न्यूज़

माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए 76 फ्लैट्स बनकर तैयार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आशियाना बनकर तैयार हो गया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आशियाना बनकर तैयार हो गया है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) जल्द ही गरीबों को उनके सपनों के घर की चाबी सौंपने वाली है. बस तारीख का ऐलान होना बाकी है. उम्मीद है कि अगले दो दिनों में पीडीए की तरफ से तारीख की घोषणा की जा सकती है. यह फ्लैट लाटरी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे. पीडीए के अधिकारी लगातार उन मकानों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.