लेटेस्ट न्यूज़

क्या योगी जैसे दिखने वाले उन्नाव के सुरेश योद्धा की पिटाई से हुई मौत? अब पुलिस ने किया नया दावा

Unnao News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह दिखने वाले उन्नाव निवासी शख्स सुरेश योद्धा (52) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Unnao News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह दिखने वाले उन्नाव निवासी शख्स सुरेश योद्धा (52) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. आपको बता दें कि सुरेश योद्धा तब सुर्खियों में आए थे जब समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने उनकी तस्वीर अपने साथ शेयर की थी. वहीं सुरेश योद्धा के मौत मामले में उन्नाव पुलिस ने अपना बयान जारी किया है. पुलिस ने कहा है कि सुरेश की अचानक तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया है कि सुरेश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.