लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: बेटे की हत्या मामले में 18 साल जेल की सजा काटकर लौटे पिता ने की ‘आत्महत्या’, जानें

यूपी के बांदा में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां अपने ही बेटे के कत्ल के दोष में सजा काटने के बाद लौटे…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

यूपी के बांदा में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां अपने ही बेटे के कत्ल के दोष में सजा काटने के बाद लौटे पिता ने कथित तौर पर अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने घटनास्थल से अवैध तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किए हैं. परिजनों के मुताबिक, सजा काटने के बाद मृतक बाद मानसिक तनाव में रहते थे, जिस कारण उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया.