UPTak Baithak Logo

बांदा: महज 2 किलो आटा के लिए दलित परिवार पर हमला, 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

यूपी के बांदा में दबंगो ने महज 2 किलो आटा के खातिर एक दलित परिवार पर हमला कर दिया. मोहल्ले के पड़ोस के लोगों ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी के बांदा में दबंगो ने महज 2 किलो आटा के खातिर एक दलित परिवार पर हमला कर दिया. मोहल्ले के पड़ोस के लोगों ने जान बचाई और अस्पताल में भर्ती कराया. इस बात की पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की. जिससे दलित परिवार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट के आदेश पर 4 नामजद सहित 4 अज्ञात के विरुद्ध बलवा, घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, SC ST की धाराओ में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस मामले में विवेचना की कार्रवाई कर रही है. मामला बबेरू थाना क्षेत्र के पड़री गांव का है.