UPTak Baithak Logo

आजमगढ़ में होने वाले पति के साथ थी WHO की अफसर, रूम में मिली डेड बॉडी फिर ये कहानी आई सामने

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां के जिला महिला अस्पताल स्थित WHO…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां के जिला महिला अस्पताल स्थित WHO के ऑफिस में बतौर अकाउंट ऑफिसर तैनात 26 वर्षीय पल्लवी सिंह नामक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. आपको बता दें कि किराए के मकान में रह रही पल्लवी का शव उसके कमरे से बरामद हुआ है. वहीं जौनपुर से आए मृतका के परिजनों ने उस युवक पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है, जिससे पल्लवी की शादी होने वाली थी. वहीं, मृतका का पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करा दिया है. इस मामले में मृतका के पिता ने आजमगढ़ पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाए हैं.