लेटेस्ट न्यूज़

आगरा: मालिक को चूना लगाना चाहता था सेल्समैन, रची लूट की कहानी, मगर पुलिस ने यूं खोल दी पोल

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में सेल्समैन ने पुलिस को एक ऐसी सूचना दी, जिससे सनसनी फैल गई. सनसनी की वजह थी आगरा-कानपुर हाईवे…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में सेल्समैन ने पुलिस को एक ऐसी सूचना दी, जिससे सनसनी फैल गई. सनसनी की वजह थी आगरा-कानपुर हाईवे पर लूट होना. पुलिस ने जांच शुरू की तो सेल्समैन का झूठ पकड़ में आ गया. पुलिस का दावा है कि सेल्समैन ने मालिक की रकम हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी बनाई है. पुलिस ने सेल्समैन की निशानदेही पर दूसरी बाइक से 64 हजार की नगदी बरामद कर ली है. रकम बरामदगी के बाद पुलिस कमिश्नर ने घोषणा कर दी कि लूट की वारदात फर्जी थी. इस तरह लूट की इस फर्जी कहानी का 16 घंटे में पटाक्षेप हो गया.