लेटेस्ट न्यूज़

गौतमबुद्ध नगर में फिर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के नए मामले, जानें लेटेस्ट अपडेट, रहें सतर्क!

गौतमबुद्ध नगर में फिर एक बार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

गौतमबुद्ध नगर में फिर एक बार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है. बता दें कि पिछले छह दिनों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में दो गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 125 नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है. वहीं, होम आइसोलेटेड 81 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. अब सक्रिय मरीज की संख्या बढ़कर 606 हो गई है, वर्तमान में 20 मरीजों का इलाज चल रहा है. जिनमें से पांच का इलाज सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में किया जा रहा है. अन्य निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में बीते 7 दिनों से 100 से कम नए मरीज मिले. इससे पहले 20 जून को 99, 19 जून को 87, 18 जून को 90, और 17 जून को 95 नए मरीज मिले थे. वहीं 16 जून को मरीजों की संख्या 100 थी. 10 दिनों से नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 50 प्रतिशत कम है. लिहाजा सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. सक्रिय मरीजों की संख्या के लिहाज से जिला प्रदेश में पहले स्थान पर आ गया है. दूसरे स्थान पर लखनऊ है. आने वाले दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अभी अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या काफी कम है. एक भी गंभीर मरीज नहीं है. होम आइसोलेशन में इलाज कराने वालों की नियमित रूप से डॉक्टर बातचीत कर रहे हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की.

UP Tak को दीजिए सुझाव और पाइए आकर्षक इनाम

दर्शकों से मिले बेशुमार प्यार की ताकत ही है कि इंडिया टुडे ग्रुप के Tak परिवार के सदस्य यूपी तक ने YouTube पर 60 लाख सबस्क्रिप्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. हमें और बेहतर बनने के लिए सिर्फ 60 शब्दों में आपके बेशकीमती सुझावों की जरूरत है. सुझाव देने वाले चुनिंदा लोगों को हमारी तरफ से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे. यहां नीचे शेयर की गई खबर पर क्लिक कर बताए गए तरीके से अपने सुझाव हमें भेजें और इनाम पाएं.

YouTube पर UP Tak परिवार 60 लाख पार, हम और बेहतर कैसे बनें? 60 शब्दों में बताइए, इनाम पाइए