लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी ज्योति जब घर पहुंची तो पवन सिंह भी थे मौजूद, वहां अंदर क्या-क्या हुआ बहन ने ये सब बताया

ज्योति सिंह की बहन जूही ने यूपी Tak से बात करते हुए बताया कि शुरुआत में जब ज्योति फ्लैट पर पहुंचीं तो पवन सिंह मौजूद थे और दोनों के बीच हंसी-मजाक का माहौल भी था. लेकिन जैसे ही गंभीर चर्चा शुरू हुई पवन सिंह मीटिंग का हवाला देकर वहां से चले गए.

ADVERTISEMENT

pawan singh jyoti singh
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Photo: Instagram/@jyotipsingh999)
social share
Google CTA

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच का विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. बीती रात यानी 5 अक्टूबर को ज्योति अपने पति पवन सिंह से मिलने उनके लखनऊ स्थित सेलिब्रेटी आवास पर पहुंची थीं. इस दौरान ज्योति सिंह को वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया. ऐसे में ज्योति सिंह और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर विवाद देखने को मिला. ज्योति सिंह ही बहन जूही के मुताबिक पवन सिंह के घर के बाहर पुलिसकर्मियों ने उन्हें ये कहकर रोक दिया कि बातचीत यहां नहीं थाने में होगी. जूही सिंह ने ये भी कहा कि इस दौरान पवन सिंह घर में मौजूद थे और उन्होंने हंसी मजाक करते हुए बात भी की. लेकिन फिर अचानक मीटिंग की बात कहकर घर से चले गए.