खेसारी लाल यादव के साथ एल्विश को देख पटना में हिल गया पूरा सिस्टम, दोनों ने मिलकर मचाया धमाल
पटना में आयोजित होली मिलन समारोह में यूट्यूबर एल्विश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की जुगलबंदी ने धूम मचा दी. बिग बॉस विजेता एल्विश और खेसारी को एक साथ स्टेज पर परफॉर्म करते देख फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया.
ADVERTISEMENT

Nirahua and Elvish Yadav
Elvish Yadav and Khesari Viral Video: फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.एल्विश की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है. ऐसे में जब एल्विश यादव भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी से मिले तो फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई. हाल ही में एल्विश यादव होली मिलन समारोह के लिए पटना पहुंचे थे. यहां एल्विश यादव और खेसारी लाल यादव को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए. पटना में आयोजित इस होली मिलन समारोह में भोजपुरी, हरियाणवी और बॉलीवुड का अनोखा फ्यूजन देखने को मिला. जैसे ही एल्विश यादव स्टेज पर पहुंचे उन्होंने सबसे पहले खेसारी लाल यादव से हाथ मिलाया और फिर शुरू हुआ लाइव म्यूजिक और एनर्जी से भरा परफॉर्मेंस.दोनों ने एक साथ मिलकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया.