100 करोड़ के पार पहुंचा रितेश पांडेय का सुपरहिट ट्रैक 'हैलो कौन', 1 बिलियन क्लब में शामिल होने वाला बना ये पहला भोजपुरी गाना
Bhojpuri YouTube record: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय का ब्लॉकबस्टर गाना ‘हैलो कौन’ यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पार कर इतिहास रच चुका है. 2019 में रिलीज हुआ यह गाना आज भी रील्स, शादियों और पार्टियों में जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है.
ADVERTISEMENT

Ritesh Pandey superhit track
Bhojpuri music industry: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड टूट गया है. सुपरस्टार सिंगर-एक्टर रितेश पांडे और मशहूर गायिका स्नेहा उपाध्याय के ब्लॉकबस्टर गाने 'हैलो कौन' ने यूट्यूब पर 100 करोड़ यानी 1 बिलियन व्यूज को पार कर लिया है. 10 दिसंबर 2019 को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना आज 6 साल बाद भी देश-दुनिया के कोने-कोने में लगातार गूंज रहा है और अब इसने ग्लोबल लेवल पर भोजपुरी का परचम लहरा दिया है.
