खेसारी और पवन सिंह की हीरोइन रह चुकीं प्रियंका पंडित ने गुपचुप कर ली शादी, वृंदावन में जी रहीं ऐसी जिंदगी
कभी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अदाओं से जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका पंडित अब ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़कर भगवान कृष्ण की भक्त बन चुकी हैं.
ADVERTISEMENT

Priyanka Pandit
कभी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अदाओं से जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका पंडित अब ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़कर भगवान कृष्ण की भक्त बन चुकी हैं. यूपी के जौनपुर की रहने वाली प्रियंका कभी भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा थीं. एक्ट्रेस ने भोजपुरी के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है. लेकिन एक्ट्रेस के MMS विवाद ने उनके करियर के ग्राफ को नीचे ला दिया था. इस बीच प्रियंका एक बार फिर से सुर्खियों में हैं और इसकी वजह है एक्ट्रेस की शादी. हाल ही में उन्होंने सीक्रेट शादी की कुछ तस्वीरों को शेयर करके सभी को चौंका दिया है.