लेटेस्ट न्यूज़

पवन सिंह के लिए पत्नी ज्योति सिंह ने रखा करवा चौथ का व्रत, फिर चर्चा में आया उनका थूक कर चाटने वाला रिएक्शन

पवन सिंह से तलाक की कानूनी लड़ाई के बीच ज्योति सिंह का करवा चौथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लाल साड़ी, 16 श्रृंगार और छलनी से चांद देखने के इस अंदाज ने फैंस के बीच नई चर्चाएं छेड़ दी हैं.

ADVERTISEMENT

Jyoti Singh Celebrate Karwa Chauth
Jyoti Singh Celebrate Karwa Chauth
social share
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है. तलाक का मामला कोर्ट में लंबित होने के बीच ज्योति सिंह का करवा चौथ मनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ समय पहले ही पवन सिंह ने एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी. इसके बाद ज्योति सिंह का थूक कर चाटने वाला रिएक्शन वायरल हुआ था.

ज्योति सिंह का करवा चौथ वीडियो और ट्रेडिशनल लुक

वायरल हो रहे वीडियो में ज्योति सिंह लाल रंग की साड़ी और पारंपरिक 16 श्रृंगार में नजर आ रही हैं. हाथों में चूड़ियां, गले में भारी गहने और मांग में सिंदूर सजाए ज्योति सिंह हाथ में पूजा की थाली लिए छलनी से चांद को देखकर करवा चौथ की रस्में पूरी करती दिखाई दे रही हैं. उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

मुंगेर में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का विवाद और माफी

हाल ही में मुंगेर के एक कार्यक्रम में पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री अक्षरा सिंह से माफी मांगी थी. पवन सिंह ने अक्षरा के पिता को 'भैया' और माता को 'भाभी' बताते हुए अक्षरा को 'बेटा' और 'बाबू' कहकर संबोधित किया था और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी. इस वाकये ने पुराने विवादों को फिर से हवा दे दी थी.

ज्योति सिंह का रिएक्शन रहा चर्चा में 

पवन सिंह और अक्षरा सिंह से जुड़े उस घटनाक्रम के बाद ज्योति सिंह का एक बयान काफी चर्चा में आया था. उन्होंने एक बातचीत के दौरान बेबाकी से कहा था कि 'उन्हें ऐसा पति बिल्कुल नहीं चाहिए जो थूक कर चाटता हो.' उनके इस बयान को पवन सिंह के हालिया घटनाक्रम से जोड़कर देखा गया था, जिसकी भोजपुरी गलियारों में खूब चर्चा हुई थी.

गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच रिश्तों में खटास जगजाहिर है और दोनों के तलाक का मामला फिलहाल अदालत में चल रहा है. एक तरफ पति-पत्नी के बीच कानूनी लड़ाई और बयानों के दौर के बीच, करवा चौथ पर ज्योति सिंह का यह पारंपरिक अंदाज एक बार फिर इन दोनों की पर्सनल लाइफ को केंद्र में ले आया है, और अब देखना यह होगा कि इस मामले में आगे क्या नया मोड़ आता है.

ये भी पढ़ें: कौशांबी में बेटी प्रेमी संग घर छोड़कर भागी तो सदमे में मां की हुई मौत, पिता ने इकलौती लड़की का कर दिया पिंडदान