अब चारदीवारी के अंदर की बात नहीं रह गई... पवन सिंह ने पत्नी से पूछे ये तीन सवाल तो ज्योति सिंह ने दिया एक-एक जवाब
भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच का पर्सनल विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. ऐसे में अब दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के आमने सामने आ चुके हैं. पवन सिंह ने ज्योति से तीन सवाल पूछे थे जिसके बाद उनकी पत्नी ने उन सवालों का जवाब दे दिया है.
ADVERTISEMENT

pawan singh and jyoti singh
भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच का पर्सनल विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. बता दें कि बीते दिन पवन सिंह की पत्नी पवन सिंह से उनके सेलिब्रेटी अपार्टमेंट में उनसे मिलने पहुंची थीं. लेकिन उन्हें पुलिस ने अंदर जानें से रोक दिया. इसके बाद वहां जमकर हंगामा देखने को मिला. इस दौरान ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए. इन सब के बीच अब पवन सिंह का रिएक्शन भी सामने आया है. पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति से तीन सवालों का जवाब मांगा है. लेकिन वो तीन सवाल कौन-कौन से हैं? आइए इस खबर में जानते हैं.