लेटेस्ट न्यूज़

भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली की लव स्टोरी ने मचाया था तहलका, विदेश में हुई थी इसकी शूटिंग

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी 'निरहुआ चलल लंदन'में भी खूब पसंद की गई थी. बता दें कि ये फिल्म भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म की शूटिंग भारत, नेपाल और इंग्लैंड जैसे देशों में हुई है.

ADVERTISEMENT

Nirahua and Aamrapali
Nirahua and Aamrapali
social share
google news

भोजपुरी के सुपस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ खूब पसंद की जाती है. दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है. निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी 'निरहुआ चलल लंदन'में भी खूब पसंद की गई थी. बता दें कि ये फिल्म भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म की शूटिंग भारत, नेपाल और इंग्लैंड जैसे देशों में हुई है. निरहुआ चलल लंदन साल 2019 में रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था.