लेटेस्ट न्यूज़

नथुनिया-2 गाने में खेसारी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह संग लगाए ठुमके, फैंस को पसंद आ रही ये जोड़ी

भोजपुरी फिल्मों में अक्षरा,मोनालिसा और आम्रपाली के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्रियों के आने का सिलसिला शुरु हो गया है. बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव संग भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ चुका है.

ADVERTISEMENT

Khesari superhit song
Khesari superhit song
social share
google news

भोजपुरी फिल्मों में अक्षरा,मोनालिसा और आम्रपाली के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्रियों के आने का सिलसिला शुरु हो गया है. बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव संग भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ चुका है. वो नाम है सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में नजर आ चुकीं डेजी शाह का. बता दें कि डेजी शाह ने खेसारी लाल यादव के गाने नथुनिया 2 के साथ डेब्यू किया है. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. फैंस को गाने में खेसारी के साथ डेजी की जोड़ी खूब पसंद आ रही है. दोनों का गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी हो रहा है और व्यूज जानकर तो आपके भी होश उड़ जाएंगे.