लेटेस्ट न्यूज़

भरण पोषण के लिए पवन सिंह से 30 करोड़ रुपये लेंगी ज्योति सिंह? जानिए वकील ने क्या-क्या बताया

पवन सिंह और ज्योति के बीच चल रहे इस विवाद के दौरान ये खबरें सामने आईं कि ज्योति सिंह ने भरण-पोषण के लिए ₹30 करोड़ की मांग की है. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे में कितनी सच्चाई है इसे जानने के लिए यूपी Tak ने पवन सिंह के वकील हरिवंश सिंह से बात की है. 

ADVERTISEMENT

pawan singh jyoti singh
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Photo: Instagram/@jyotipsingh999)
social share
google news

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. यह मामला काफी समय से कोर्ट में है जहां तलाक और भरण-पोषण की याचिका पर सुनवाई चल रही है. इसी बीच खबरें आईं कि ज्योति सिंह ने गुजारा भत्ते के तौर पर भारी भरकम 30 करोड़ रुपये की मांग की है. हालांकि पवन सिंह के वकील ने इस मांग को लेकर बड़ा बयान दिया है और साफ किया है कि भत्ते की राशि का अंतिम फैसला अदालत ही करेगी.