जईसन सोचले रहनीं अइसन धनिया मोर बाड़ी... कल्पना पटवारी का ये गाना सुन ढोंड़ी-चोली वाली गंदगी भूल जाएंगे
'जईसन सोचले रहनीं अइसन धनिया मोर बाड़ी' गाना रवि किशन की सुपरहिट फिल्म देवरा बड़ा सतावेला का हिस्सा है. इस गाने में रवि किशन के साथ रानी चटर्जी कमाल की लगती हैं. इस गाने के साथ-साथ फिल्म में भी दोनों को खूब पसंद किया गया था.
ADVERTISEMENT

Bhojpuri Song
यूपी बिहार में तब तक कोई फंक्शन या शादी अधूरी मानी जाती है जब तक वहां भोजपुरी गाना ना बज जाए. लेकिन आजकल व्यूज और लाइक्स के चक्कर में भोजपुरी गानों में सिर्फ और सिर्फ फूहड़पन बचा है. यही वजह है कि 90 के दशक वाले ये कहते नहीं थकते कि गाने तो हमारे जमाने में बनते थे.भोजपुरी गानों के लिए भी यही बात लागू होती है. भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक ऐसा वक्त था जब गाने सुंदर बनते थे जिसे सुनकर मन को खुशी मिलती थी. ऐसा ही एक गाान है कल्पना पटवारी का 'जईसन सोचले रहनीं अइसन धनिया मोर बाड़ी'
