लेटेस्ट न्यूज़

आम्रपाली ने की है निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद? काजल राघवानी ने लगाए जमकर आरोप

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी बड़ा बयान दिया. अंग्रेजी को लेकर ट्रोलिंग पर काजल ने कहा कि उन्हें अंग्रेजी न आने का कोई अफसोस नहीं है.

ADVERTISEMENT

Kajal on Amrapali
Kajal on Amrapali
social share
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा जगत में दो फेमस अभिनेत्रियों के बीच की जुबानी जंग अब खुलकर सामने आ गई है. अभिनेत्री काजल राघवानी ने एक के बाद एक कई मुद्दों पर भोजपुरी की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को आड़े हाथों लिया है. एक्ट्रेस ने आम्रपाली को लेकर यहां तक कह दिया कि उनकी वजह से निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी खराब हुई है. वहीं अंग्रेजी भाषा को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए काजल ने साफ किया कि उन्हें अंग्रेजी न आने का कोई अफसोस नहीं है.