लेटेस्ट न्यूज़

पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति को बृजभूषण शरण सिंह ने दे दिया ये जवाब, अब क्या करेंगी वो?

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा चार साल पुराना पारिवारिक विवाद अब चुनावी मौसम में फिर सुर्खियों में है. अब इस विवाद में पूर्वांचल के कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह का नाम सामने आने के बाद हलचल और तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता, म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर पवन सिंह इन दिनों विवादों के घेरे में हैं. एक तरफ वे लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. चार साल से चल रहे तलाक के मामले ने अब नया राजनीतिक रंग ले लिया है और सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. अब ज्योति सिंह ने धनंजय सिंह, ब्रिजेश सिंह, सुशील सिंह और ब्रजभूषण शरण सिंह जैसे नेताओं से अपनी शिकायतें भी जाहिर की हैं. इसपर अब बृजभूषण शरण सिंह का रिएक्शन भी सामने आ चुका है.