UPTak Baithak Logo

निरहुआ पर अपना सारा गुस्सा उतारती हैं आम्रपाली, दिनेश लाल यादव संग अपने रिश्ते पर एक्ट्रेस ने किया ये खुलासा

भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग अपने खास रिश्ते पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपना सारा गुस्सा सबसे ज्यादा दिनेश लाल यादव पर निकालती हैं, जबकि निरहुआ बेहद शांत होकर उनकी हर बात सुनते हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/6

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शक सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी कमाल की है, ऑफ-स्क्रीन भी उनका रिश्ता उतना ही गहरा और चर्चा में रहने वाला है. अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर और गुपचुप शादी की खबरें उड़ती रहती हैं.
 

2

2/6

हाल ही में आम्रपाली दुबे ने बॉलीवुड लाइफ से खास बातचीत में निरहुआ संग अपने अनोखे बॉन्ड को लेकर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि निरहुआ उनके जीवन में कितने मायने रखते हैं. आम्रपाली के मुताबिक, निरहुआ उनके गो-टू पर्सन यानी वह खास शख्स हैं जिनसे वह बिना झिझक कुछ भी कह सकती हैं.
 

3

3/6

इंटरव्यू के दौरान आम्रपाली ने मुस्कुराते हुए एक दिलचस्प बात साझा की. उन्होंने कहा मैं सबसे ज्यादा दिनेश जी के सामने ही अपनी भड़ास निकालती हूं. बेचारे वही 'गरीब आदमी' चुपचाप मेरी सारी बातें सुनते रहते हैं." एक्ट्रेस ने यहां 'गरीब आदमी' शब्द का इस्तेमाल उनके बेहद शांत और सहनशील स्वभाव के लिए किया.'
 

4

4/6

अपनी बात को आगे समझाते हुए आम्रपाली ने कहा कि निरहुआ बिना किसी शिकायत या पलटवार के उनकी हर बात सुनते हैं. वह जब भी परेशान या थकी होती हैं, तो निरहुआ को फोन लगाकर अपना गुस्सा या भड़ास निकाल देती हैं और निरहुआ दूसरी तरफ से सिर्फ 'हां, हां, हां... ओके' कहकर उन्हें शांत करते हैं.

5

5/6

निरहुआ के इसी ठंडे और शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए आम्रपाली दुबे ने कहा,' अगर मैं आग हूं तो वो बिल्कुल बर्फ की तरह हैं.' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि निरहुआ के अलावा उनके एक और खास दोस्त हैं निशांत (जो प्रोड्यूसर हैं), वह भी अक्सर उनके दिनभर की थकान और गुस्से का शिकार बनते हैं.
 

6

6/6

बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली अक्सर एक साथ घूमते और वक्त बिताते नजर आते हैं. दिनेश लाल यादव पहले से शादीशुदा हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं. निरहुआ खुद भी एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वह शादीशुदा जरूर हैं. लेकिन उन्हें अपनी पत्नी से कभी उस तरह का प्यार नहीं हुआ, जो एक कपल के बीच होता है.