जन्मदिन पर भीड़ जुटाना यूट्यूबर गौरव तनेजा को पड़ा भारी, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा (Youtuber Gaurav Taneja) शनिवार को नोएडा सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाने आए थे. इस दौरान उनके चाहने वालों का…
ADVERTISEMENT

फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा (Youtuber Gaurav Taneja) शनिवार को नोएडा सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाने आए थे. इस दौरान उनके चाहने वालों का सैलाब ऐसा उमड़ा कि मेट्रो स्टेशन के नीचे अफरा-तफरी मच गई, जिस वजह से मेट्रो के नीचे आसपास जाम लग गया. इस दौरान मेट्रो कर्मचारियों को और यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा. धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में नोएडा पुलिस (Noida Police) ने यूट्यूबर गौरव तनेजा को पहले हिरासत में लिया फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया.