1100 रु. में मिलेंगे यूनिफॉर्म-स्वेटर-जूते-बैग? सरकारी योजना पर सवाल, क्या है जनता की राय
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 नवंबर को बेसिक शिक्षा परिषद (क्लास 1-8 तक) के स्कूलों में पढ़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 नवंबर को बेसिक शिक्षा परिषद (क्लास 1-8 तक) के स्कूलों में पढ़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए 1100-1100 रुपये ट्रांसफर करने की योजना की शुरुआत की. यूपी सरकार के मुताबिक, 1100 रुपये की यह राशि बच्चों की स्कूल ड्रेस, स्वेटर, बैग और जूता-मोजा आदि खरीदने के लिए उपलब्ध कराई जा रही है.
