सपा में शामिल होने वाले नवीन सर क्या 2027 चुनाव में अखिलेश यादव को दिलाएंगे फायदा, मां सुधा ने ये सब बताया
Sudha Sharma Interview: बुलंदशहर के मसौता गांव से निकलकर लाखों छात्रों के ‘डिजिटल गुरु’ बने नवीन शर्मा ने अब समाजवादी पार्टी जॉइन कर राजनीति में एंट्री ले ली है. अखिलेश यादव के साथ उनकी वायरल तस्वीरों के बीच जानिए उनकी मां सुधा शर्मा ने बचपन की शरारतों, सख्त अनुशासन और संघर्ष से लेकर 2027 के चुनावी समीकरण तक क्या बड़ा दावा किया.
ADVERTISEMENT
Sudha Sharma Interview: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक नाम की खूब चर्चा हो रही है और वो है नवीन शर्मा, जिन्हें छात्र प्यार से 'नवीन सर' कहते हैं. एक शिक्षक के रूप में लाखों युवाओं का भविष्य संवारने के बाद अब नवीन सर ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. 22 फरवरी को जब अखिलेश यादव के बगल में बैठकर उन्होंने सदस्यता ली तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. अखिलेश यादव के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. लेकिन एक सफल शिक्षक और अब नेता बनने के इस सफर के पीछे का संघर्ष क्या रहा? बुलंदशहर के मसौता गांव में उनके घर पहुंचकर यूपी तक ने उनकी माता जी, सुधा शर्मा से खास बातचीत की. आइए जानते हैं उनकी मां ने उनके बारे में क्या कुछ कहा.
