आजाम खान को हेट स्पीच के मामले में ही सजा का ऐलान हुआ था जिसके बाद उनकी विधायकी चली गई थी. फिर रामपुर सदर सीट पर उपचुनाव हुआ और बीजेपी से आकाश सक्सेना जीतकर विधायक चुने गए. कोर्ट से सजा मिलने के बाद आजम खान से वोट देने का अधिकार भी ले लिया गया था जिसके बाद आजम खान वोट तक नही डाल पाए थे. और अब एक और हेट स्पीच मामले में आजाम खान दोषी पाए गए हैं और कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है. यानी कुल मिलाकर फिलहाल आजम खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रहीं. रामपुर से आमिर खान की रिपोर्ट.