UP बोर्ड पेपर लीक: DM को चोर, DIOS को नकलखोर बताने वाले पत्रकार का वीडियो हुआ वायरल
ऊपर शेयर किए गए वीडियो में की शुरुआत में आप जिन्हें देख रहे हैं, वह बलिया के पत्रकार दिग्विजय सिंह बताए जा रहे हैं. इन्हें…
ADVERTISEMENT
ऊपर शेयर किए गए वीडियो में की शुरुआत में आप जिन्हें देख रहे हैं, वह बलिया के पत्रकार दिग्विजय सिंह बताए जा रहे हैं. इन्हें 30 मार्च को यूपी बोर्ड 12वीं के अंग्रेजी के पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है. अब सोशल मीडिया पर इनका ये वीडियो तेजी से वायरल है जिसमें वह बार-बार कह रहे हैं कि बुल्डोजर चलाने और नंगा करने वाला डीएम आज खुद इस खबर से नंगा हो गया है. अब सवाल यहां ये उठता है की आखिर जिन पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है, क्या उन्होंने पेपर लीक किया है? ये गिरफ्तार हुए पत्रकार डीएम और DIOS पर इतने गंभीर आरोप क्यों लगा रहे हैं?