लेटेस्ट न्यूज़

ओम प्रकाश राजभर को अखिलेश यादव ने जमकर सुनाते हुए कहा- एडवांस लेने वाले अपनी पार्टी की चिंता करें

ADVERTISEMENT

ओम प्रकाश राजभर ने सपा सांसदों के टूटने का दावा किया है. राम गोपाल यादव ने अमित शाह से मुलाकात की और आरोप लगे हैं कि कुछ सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं. अखिलेश यादव ने आरोपों का खंडन किया है और पार्टी की एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया है.

social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक्त एक ऐसा भूचाल आया है जिसने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक का सियासी पारा गर्मा दिया है. सुबह-सवेरे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसने समाजवादी पार्टी के खेमे में खलबली मचा दी. राजभर का दावा है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर एक 'सीक्रेट चिट्ठी' सौंपी है. इस चिट्ठी के बदले सपा के 25 सांसदों की फौज बीजेपी में शामिल होने को तैयार है. अब जैसे ही राजभर ने ये बात कही यूपी Tak की टीम ने तुरंत चाचा को पकड़ लिया. फिर क्या था अखिलेश यादव से लेकर घोसी के सांसद राजीव राय तक सब मैदान में कूद पड़े हैं. आइए जानते हैं क्या है ये चिट्ठी कांड और इस पर छिड़ा पूरा घमासान.