लेटेस्ट न्यूज़

पुणे के कॉलेज में बस्ती के छात्र विशाल की मौत, 40 मिनट तक तड़पने के बाद भी नहीं मिली एम्बुलेंस

पुणे के तोलानी मैरीटाइम इंस्टीट्यूट में बस्ती के छात्र विशाल वर्मा की जर्जर पोल गिरने से मौत हो गई. परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही और समय पर एम्बुलेंस न देने का गंभीर आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

पुणे के तोलानी मैरीटाइम इंस्टीट्यूट में बस्ती जिले के रहने वाले बीटेक छात्र विशाल वर्मा संस्थान की घोर लापरवाही की भेंट चढ़ गए. खेल के मैदान में एक जर्जर और जंग लगा लोहे का पोल अचानक विशाल के सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोप है कि लाखों की फीस वसूलने वाले इस नामी कॉलेज में आपातकालीन स्थिति के लिए एम्बुलेंस तक की सुविधा मौजूद नहीं थी.