संसद में मानसून सत्र लगातार जारी है ऐसे में जहां विपक्ष मणिपुर के मुद्दे पर डंटा है तो वहीं सत्ता पक्ष भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. लेकिन इन सब के बीच कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने जहां भाजपा को घेरते हुए कह दिया कि मणिपुर जल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री संसद में बोलने को तैयार नहीं हैं… जिस बात का जवाब सदन में देना चाहिए उसका जवाब बाहर देकर नहीं बचा जा सकता है…