UPTak Baithak Logo

प्रयागराज में अनशन पर बैठे छात्रों को पुलिस ने हटाया, TGT PGT और नई शिक्षक भर्ती को लेकर चल रहा था प्रोटेस्ट

ADVERTISEMENT

Prayagraj Student Protest: प्रयागराज में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे छात्रों को पुलिस ने आधी रात को धरना स्थल से हटा दिया है. पुलिस ने धारा 163 BNS का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है. इस दौरान एक छात्र के घायल होने की भी खबर सामने आई है.

social share
Google CTA

Prayagraj Student Protest: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 5 सितंबर से नई शिक्षक भर्ती और टीजीटी-पीजीटी में पुरानी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे छात्रों पर पुलिस ने आधी रात को बड़ी कार्रवाई की है. पत्थर गिरजाघर के सामने यह आंदोलन चल रहा है. इस आंदोलन में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया है. जिसके बाद आज आधी रात करीब 1:00 बजे पुलिस भारी फोर्स और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और धारा 163 बीएनएस (BNS) का हवाला देते हुए सभी छात्रों को धरना स्थल से जबरन हटा दिया है. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और एक छात्र के घायल होने का वीडियो भी वायरल हो रहा है.