लेटेस्ट न्यूज़

झूठी रिपोर्ट कराने वालों को आवाम देख रही...बिजली चोरी के आरोपों के बीच सांसद बर्क ने तोड़ी चुप्पी 

ADVERTISEMENT

Ziaur Rahman Barq: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी का आरोप, FIR दर्ज. बर्क ने इसे राजनीतिक साजिश बताया. जानें पूरी खबर.

social share
Google CTA

Ziaur Rahman Barq News: संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी का आरोप लगा है, जिसके चलते उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई और उनके घर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद बर्क के ऊपर कई सवाल उठे हैं. ऐसे में सांसद बर्क ने चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर अपना जवाब दिया है. बर्क ने इस पूरी कार्रवाई को संभल हिंसा से जोड़ते हुए कहा कि यह उनके मुसलमानों के लिए आवाज उठाने का नतीजा है. उन्होंने बिजली मीटर में टैंपरिंग की रिपोर्ट को झूठा करार दिया और इसे राजनीतिक साजिश बताया.