लेटेस्ट न्यूज़

नीले ड्रम मर्डर वाली मुस्कान गोद में बच्ची लेकर पहुंची कोर्ट, आरोपी प्रेमी साहिल का था ये हाल

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल 13 महीने बाद कोर्ट में पेश हुए. मुस्कान जेल में जन्मी अपनी 6 महीने की बच्ची के साथ पहुंची थी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मेरठ के उस खौफनाक 'नीला ड्रम हत्याकांड' की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं, जिसने साल 2025 में पूरे उत्तर प्रदेश को दहला दिया था. कत्ल के करीब 13 महीने बाद, मुख्य आरोपी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल पहली बार कोर्ट में आमने-सामने आए. लेकिन इस बार कोर्ट परिसर में सबकी नजरें मुस्कान की गोद में मौजूद उस 6 महीने की मासूम बच्ची पर टिक गईं, जिसका जन्म और पालन-पोषण जेल की सलाखों के पीछे ही हो रहा है.