लेटेस्ट न्यूज़

नरेनी विधानसभा सीट पर भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए सपा तैयार, ये है यहां का जातीय समीकरण

नरेनी विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण सीट है जहां 2027 के चुनाव में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर है। चुनाव में सुरक्षा और जातीय समीकरण अहम भूमिका निभाएंगे। मतदाता इस बार बदलाव की उम्मीद लेकर चुनावी फैसले करेंगे।

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश की नरेनी विधानसभा चुनावी दृष्टिकोण से चर्चा में रहती है. यह क्षेत्र भौगोलिक रूप से मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर है. यह सीट भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जाती है. पिछली बार यह सीट मात्र 5000 वोटों के अंतर से भाजपा को मिली. यहां दलित मतदाताओं का प्रभाव बहुत अधिक रहता है, जिसके कारण बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस क्षेत्र में लंबे समय तक जीत दर्ज की है. लेकिन अब सपा इस क्षेत्र में मजबूत होती दिख रही है, जिससे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है.