मथुरा: सरकारी गाड़ी में घुमा रहे थे कुत्ता, फोटो ली गई तो खुद को SDM बता लगे हड़काने!
ADVERTISEMENT
Mathura news: बीच सड़क खुद को SDM बताते हुए ये जनाब एक पत्रकार के साथ भिड़ गए. ये तस्वीरे मथुरा की हैं. यहां सरकारी गाड़ी…
Mathura news: बीच सड़क खुद को SDM बताते हुए ये जनाब एक पत्रकार के साथ भिड़ गए. ये तस्वीरे मथुरा की हैं. यहां सरकारी गाड़ी में एक सहायक नगर आयुक्त अपना पालतू कुत्ता घूमा रहे थे. सरकारी गाड़ी में कुत्ता घुमाते हुए सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल का कथित पत्रकार दीपक ने फोटो खींच लिया. बस यहां फोटो खिंचा गया और वहां बवाल शुरू. जब इनकी फोटो खींची गई तो सहायक नगर आयुक्त उस पत्रकार से ही उलझ गए. इसके बाद पत्रकार के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज भी की. खुद को SDM बताते हुए पत्रकार का हाथ पकड़ लिया और फोटो दिखाने की जिद करने लगे.