लेटेस्ट न्यूज़

Kanpur Tak: पुलिस के डर से दौड़ा और तालाब में जा गिरा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

ADVERTISEMENT

कानपुर देहात में लापता व्यक्ति का शव तालाब में मिलने से परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर ही मौत का आरोप लगाया है. परिजनों…

social share
Google CTA

कानपुर देहात में लापता व्यक्ति का शव तालाब में मिलने से परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर ही मौत का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि गांव के बाहर खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने दौड़ा लिया था, जिससे वहां पर खड़ा उनका भाई भी पुलिस के डर से दौड़ा और तालाब में जा गिरा, लेकिन पुलिस ने उसे ‘बचाने की कोशिश नहीं की’. वहीं पुलिस का कहना है कि एक लापता युवक का शव तालाब से मिला है और मामले की जांच की जा रही है.

मामला भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे का है, जहां पुखरायां वार्ड-2 में रहने वाले लक्ष्मीनारायण ने बताया कि 2 दिन पहले गांव के बाहर कुछ लोग खेल रहे थे, वहां पर उनका भाई खड़ा था उसको तभी पुलिस ने दौड़ा लिया और उनका भाई सर्वेश गंगवार तालाब में गिर गया.

लक्ष्मीनारायण ने आगे बताया कि जुआ खेलते वक्त जब पुलिस ने दौड़ाया था तभी उनका भाई (सर्वेश गंगवार) उस वक्त तालाब में गिर गया. वहां पर मौजूद लोगों ने यह बात बताई. हालांकि काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला. इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन आज दीपावली के दिन उसका शव गांव के बाहर तालाब में तैरता मिला.

वहीं पर परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया. हंगामे की सूचना पर भोगनीपुर एसडीएम और सीओ भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझा-बुझाकर जल्द से जल्द शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

इस मामले में सीओ भोगनीपुर तनु उपाध्याय ने बताया कि एक सौ पोखरा या कस्बे में तालाब से मिला है जिसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी. शव की शिनाख्त सर्वेश गंगवार के रूप में हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

इस मामले को विस्तार से जानने के लिए खबर की शुरुआत में शेयर किए गए Kanpur Tak के वीडियो पर क्लिक कर देखें.

Kanpur Tak: कानपुर पुलिस पर लगा थाने में युवक की हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला