लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में गिरधर सिंह बिष्ट अपनी ही मौत के 39 बाद आ गया वापस...ये केस देख पुलिस भी रह गई सन्न!

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News: गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिसे मृत मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था, वही व्यक्ति 39 दिन बाद अचानक जिंदा अपने घर लौट आया.

social share
google news

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पुलिस प्रशासन से लेकर आम लोगों तक को हैरान कर दिया है. जिस व्यक्ति को मृत मानकर अंतिम संस्कार तक कर दिया गया था, वह करीब 39 दिन बाद अचानक अपने घर लौट आया. इस घटना ने न सिर्फ एक मौत की पुष्टि पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पुलिस की जांच प्रक्रिया और पहचान प्रणाली पर भी गंभीर प्रश्न उठाए हैं.