लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में खौफनाक घटना CCTV में हुई कैद, पति ने पत्नी के साथ मिलकर दोस्त को मार डाला

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के कानपुर से हत्या का खौफनाक वीडियो सामने आया है. पति-पत्नी ने मिलकर एक व्यक्ति को डंडों से पीट-पीट कर मार डाला. पूरी…

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर से हत्या का खौफनाक वीडियो सामने आया है. पति-पत्नी ने मिलकर एक व्यक्ति को डंडों से पीट-पीट कर मार डाला. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. मरने वाला शख्स कातिल का दोस्त बताया जा रहा है. पुलिस को जब हत्या का कारण पता चला तो उनके होश उड़ गए.

घटना सोमवार देर रात नजीराबाद इलाके की है. इधर पुलिस ने मंगलवार सुबह सड़क किनारे से एक शव बरामद किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. इधर पास में लगे एक सीसीटीवी पर नजर गई. उसका फुटेज देखकर पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी अंकुर और उसकी पत्नी शालू को 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.

बलबीर ने चुराए अंकुर के कुछ बर्तन

पुलिस ने दोनों से पूछताछ की. अधिकारियों ने कहा कि बलबीर और अंकुर दोस्त थे. दोनों कचरा बीनने का काम करते थे. आरोप है कि बलबीर ने अंकुर के कुछ बर्तन चुरा लिए थे. इसके बाद अंकुर बलबीर को सबक सिखाने की योजना बनाता है. बलबीर सोमवार की देर रात गली में बोरे में कुछ लेकर जा रहा था. तभी कार के पीछे खड़ी अंकुर की पत्नी ने शोर मचा दिया. इसके बाद अंकुर ने डंडा लिया और बलबीर पर टूट पड़ा. एक के बाद एक कई बार उसके सिर पर वार किया.

हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गंभीर रूप से घायल बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पुलिस ने फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बलबीर के परिजनों की तलाश की जा रही है, लेकिन उनके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है.

कानपुर: बीच सड़क पर बेटे ने लाठी से मां-बहन को बेरहमी से पीटा, Kanpur Tak पर देखें मामला