यूपी 30000 पदों पर पुलिस भर्ती की घोषणा तो हुई लेकिन ये एक इंपॉर्टेंट बात भी जान लीजिए
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में नई भर्तियों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि जल्द ही यूपी पुलिस में 30,000 नए पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में नई भर्तियों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि जल्द ही यूपी पुलिस में 30,000 नए पदों पर भर्तियां की जाएंगी. यह ऐलान प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी के नए अवसरों की उम्मीद लेकर आया है. सीएम योगी ने बताया कि उनकी सरकार ने अब तक प्रदेश में 60 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरियां दी हैं. खासतौर पर पुलिस विभाग में पिछले सात सालों (2017 से अब तक) में 1,56,000 पदों पर भर्तियां पूरी की जा चुकी हैं. वर्तमान में भी 60,200 पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है जो अपने अंतिम चरण में है.