लेटेस्ट न्यूज़

RO-ARO और UP पुलिस भर्ती पेपर लीक के दावों के बीच अब लेखपाल नियुक्तियों पर भी फंसा ये पेच

ADVERTISEMENT

दरअसल यूपी में लेखपाल के 8 हजार 85 पद पर चयनित हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाना था. चयनित छात्र लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे. मगर इब इसपर रोक लग गई है.

social share
Google CTA

Lekhpal Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र इस समय परेशान हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा और RO-ARO परीक्षा के पेपर लीक होने के दावे किए जा रहे हैं. कई लोग सामने आए हैं, जिनका दावा है कि परीक्षा के पेपर एग्जाम से पहले ही लीक हो गए थे. छात्रों में पेपर लीक होने की खबर को लेकर गुस्सा है. छात्रों का कहना है कि अगर ये दावे सही पाए गए तो उनके भविष्य का क्या होगा.