मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के ICU में आधी रात हुआ ऐसा बवाल कि इलाज करा रहे मरीज की चली गई जान, पूरा मामला चौंका देगा!
ADVERTISEMENT
Muzaffarnagar District Hospital: मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के ICU में भर्ती एक मरीज की कथित मारपीट के बाद मौत हो गई. आरोप है कि दूसरे मरीज के परिजन ने विवाद के दौरान हमला किया.
Muzaffarnagar District Hospital: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां इलाज के लिए भर्ती एक मरीज की कथित मारपीट के बाद मौत हो गई. आरोप है कि अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती एक अन्य मरीज के परिजन ने विवाद के दौरान मरीज के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए.
