इन्वेस्टर्स समिट से पहले UP को मिला पांच लाख करोड़ का निवेश, हिट रहा CM योगी का मुंबई दौरा
UP Global Investors Summit : भारतीय उद्योग जगत को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आमंत्रण देने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आए मुख्यमंत्री योगी…
ADVERTISEMENT

UP Global Investors Summit : भारतीय उद्योग जगत को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आमंत्रण देने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ₹5 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश लेकर यूपी लौटे हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अम्बानी ने पूरे यूपी में 5जी इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उत्तर प्रदेश के गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने सहित इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और, ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़े निवेश का प्रस्ताव दिया है. वहीं अडानी समूह पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के साथ-साथ नोएडा में 10 हजार युवाओं की क्षमता वाला कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा.