लेटेस्ट न्यूज़

अगले महीने स्विट्जरलैंड जाएंगे CM योगी आदित्यनाथ, विश्व आर्थिक मंच की बैठक में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अगले महीने जनवरी में स्विट्जरलैंड जाएंगे. स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में सीएम योगी 16 से 20 जनवरी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अगले महीने जनवरी में स्विट्जरलैंड जाएंगे. स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में सीएम योगी 16 से 20 जनवरी के बीच होने वाली विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शामिल होंगे.

सीएम योगी के अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत 100 से अधिक भारतीय स्विट्जरलैंड में विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में शामिल होंगे

स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में होने वाले कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों और मुखियाओं के शामिल होने की उम्मीद है.

दावोस के स्विस स्काई रिसॉर्ट टाउन में होने वाली बैठक में गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी समेत करीब 100 भारतीय कारोबारी शामिल हो सकते हैं.

अन्य कारोबारियों में कुमार मंगलम बिरला, एन चंद्रशेखरन, नादिर गोदरेज, अदार पूनावाला, सज्जन जिंदल, राजन एवं सुनील मित्तल, संजीव बजाज और सुदर्शन वेणु, नंदन नीलेकणि, रोशनी नादर मल्होत्रा, बायजू रविंद्रन और विजय शेखर शर्मा भी शिरकत कर सकते है.

गौरतलब है कि साल 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शामिल हुए थे.

सड़क दुर्घटना रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करें: सीएम योगी आदित्यनाथ