UP Board Results 2023: फेरी लगाते हैं पिता, बांदा की अनुराधा को 12वीं में मिली UP में छठवीं रैंक, ये कहानी प्रेरक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मंगलवार को यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम जारी किया. इसमें बांदा की एक बेटी ने अपनी मेहनत और…
ADVERTISEMENT

फेरी लगाने वाले की लड़की को मिली 12वीं में छठवीं रैंक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मंगलवार को यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम जारी किया. इसमें बांदा की एक बेटी ने अपनी मेहनत और गरीबी में तमाम संघर्षों से लड़ते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 6वां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. इंटरमीडिएट में बांदा के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा अनुराधा गुप्ता ने 96.4 फीसदी प्राप्त कर सफलता हासिल की है. अनुराधा ने 500 में से 482 नंबर हासिल किए हैं. अनुराधा गुप्ता भविष्य में आईएएस बनना चाहती हैं.
