UP Board Exam 2023: दो लाख से अधिक छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, पकड़े गए इतने ‘मुन्ना भाई’
UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा जारी है.सोमवार का दिन हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा के लिहाज…
ADVERTISEMENT

10th_clss_board_exam_Jaison_08062020__2_
UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा जारी है.सोमवार का दिन हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा के लिहाज से यूपी बोर्ड के लिए अहम था. वहीं पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में कुल 11 प्रॉक्सी परीक्षार्थी पकड़े गए है. इनसभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. सभी को जेल भेज दिया गया है. जिन स्कूलों से इन परीक्षार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा है, उनको ब्लैक लिस्ट मे डाला जा रहा है. वहीं इस परीक्षा में सवा दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है.