सिद्दकी कप्पन को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, दो साल पहले हाथरस जाते समय हुई थी गिरफ्तारी
SC grants bail to journalist Siddique Kappan: हाथरस कांड के बाद से गिरफ्तार किए गए केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन को करीब दो साल बाद…
ADVERTISEMENT

SC grants bail to journalist Siddique Kappan: हाथरस कांड के बाद से गिरफ्तार किए गए केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन को करीब दो साल बाद जमानत मिल रही है. सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस यूयू ललित की अगुआई वाली पीठ ने शुक्रवार को कप्पन को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. कोर्ट ने छह हफ्ते तक कप्पन के दिल्ली में रहने और कई शर्तों का पालन करने को कहा है. आपको बता दें कि केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को अक्टूबर 2020 में यूपी के हाथरस (Hathras case) जाते समय गिरफ्तार किया गया था.