UP Weather Update: मार्च के पहले हफ्ते में ही यूपी के ये जिले तपने लगे! होली से पहले मौसम को लेकर IMD ने दिया ये अलर्ट
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में तापमान 34°C के पार पहुंच गया है जिससे होली से पहले ही लोगों को पसीने छूटने लगे हैं. लखनऊ समेत कई जिलों में 30-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update:
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्दी के बाद गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. मार्च महीने की शुरूआत चमकीली धूप के साथ हो रही है. वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम में कुछ खास बदलाव होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. होली से पहले ही बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया है.मौसम विभाग के मुताबिक 2 मार्च को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. दिन के समय क्षेत्र में तेज सतही हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटा की गति चलने की प्रबल संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 32 और 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.