लेटेस्ट न्यूज़

कर्नाटक के बहाने योगी मॉडल पर छिड़ी बहस, मोदी मॉडल जैसी ब्रांडिंग की ओर बढ़ रहे CM योगी?

वैसे तो उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच की दूरी करीब 1800 किमी है. पर पिछले दिनों कर्नाटक में कुछ ऐसी अनचाही घटनाएं हुईं जिन्होंने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

वैसे तो उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच की दूरी करीब 1800 किमी है. पर पिछले दिनों कर्नाटक में कुछ ऐसी अनचाही घटनाएं हुईं जिन्होंने इस दूरी को अचानक से पाट दिया. फिलहाल सुदूर दक्षिण भारत के इस राज्य में पूरे सियासी तेवर के साथ उत्तर प्रदेश की मौजूदगी महसूस की जा रही. यूपी की इस नई सियासत में इतना ताप है कि शायद इसकी गर्मी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) भी महसूस कर रहे हैं और शायद यही वजह है कि उन्हें सार्वजनिक तौर पर इसकी स्वीकारोक्ति भी देनी पड़ी है.