लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव के साथ खड़े ये शख्स कौन? निशिकांत दुबे के पाकिस्तान वाले पोस्ट से मामला वायरल, आप ये सच जानिए

Akhilesh Yadav News: निशिकांत दुबे द्वारा शेयर की गई अखिलेश यादव की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है। जानिए कि उनके साथ खड़े शख्स कौन हैं और क्या है पाकिस्तान सांसद सैफुल्लाह वाले दावे की सच्चाई।

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav News
Akhilesh Yadav News
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव की एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव की एक तस्वीर X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की. इस तस्वीर के साथ लिखे गए पोस्ट में निशिकांत दुबे ने कथित तौर पर अखिलेश यादव का पाकिस्तान कनेक्शन बताने की कोशिश की. निशिकांत दुबे ने इस पोस्ट में पाकिस्तान के किसी सांसद सैफुल्लाह का जिक्र किया. फिर लोग लगे सवाल उठाने कि अखिलेश यादव के साथ तस्वीर में दिख रहे शख्स क्या पाकिस्तानी सांसद सैफुल्लाह हैं? आइए आपको इस तस्वीर की पूरी कहानी सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं.